#अलीगढ़ ||इगलास पुलिस का बड़ा खुलासा: भैंस चोरी गैंग पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार, नकदी, वाहन बरामद, कई मामलों की जांच।अलीगढ़ के इगलास थाना पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, तीन चाकू, ₹1.09 लाख नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी चोरी की गई भैंसों को बेचकर हासिल की गई थी। क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों व संबंधित मामलों की गहन जांच की जा रही है।
#Aligarh #BuffaloTheft #IglasPolice #CrimeNews #BreakingNews
Koil, Aligarh | Jun 18, 2026