
जमुआ के जलीय सूर्य मंदिर तालाब में रहस्यमयी तरीके से सैकड़ों जलीय जीवों की मौत
जमुआ प्रखंड स्थित जलीय सूर्य मंदिर तालाब में बुधवार सुबह एक रहस्यमयी घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में सैकड़ों मछलियां, सांप, मेढ़क समेत कई जलीय जीव मृत पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ तालाब परिसर में जुट गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह तालाब के पानी में बड़ी संख्या में मृत मछलियां तैरती दिखीं। आसपास बदबू फैल गई थी और कुछ पक्षियों के भी मरने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी, लेकिन देर तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
घटना के बाद सूर्य मंदिर समिति की बैठक हुई, जिसमें निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी ने तालाब में जहरीला पदार्थ मिला दिया है। वहीं कुछ लोग भीषण गर्मी और पानी में ऑक्सीजन की कमी को भी कारण मान रहे हैं।
ग्रामीणों ने पानी और मृत जीवों के नमूनों की जांच कराने तथा तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
#Jamua, #JaleyaSuryaMandir, #FishDeath, #MysteryDeath, #GiridihNews, #JharkhandNews, #तालाब_में_मछलियों_की_मौत, #जलीय_जीवों_की_मौत, #जमुआ_समाचार, #गिरिडीह_न्यूज, #जल_प्रदूषण, #BreakingNews, #LocalNews, #EnvironmentalIssue, #PondPollution, #giridihviews, #JamuaNews, #JharkhandBreaking, #FishKill, #WaterPollution
#jamua,#jaleyasuryamandir,#fishdeath,#mysterydeath,#giridihnews,#jharkhandnews,#तालाब_में_मछलियों_की_मौत,#जलीय_जीवों_की_मौत,#जमुआ_समाचार,#गिरिडीह_न्यूज,#जल_प्रदूषण,#breakingnews,#localnews,#environmentalissue,#pondpollution,#giridihviews,#jamuanews,#jharkhandbreaking,#fishkill,#waterpollution