Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

सफलता की कहानी: ग्रामीण सेवा शिविर में सुधरा वर्षों पुराना रिकॉर्ड, खातेदार को मिली बड़ी राहत भरतपुर, 12 जून। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत बरखेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एक महिला खातेदार के लिए राहत और खुशी लेकर आया, जहां वर्षों से लंबित भूमि अभिलेख की त्रुटि का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। ग्राम पंचायत बरखेड़ा निवासी केसर पत्नी गुटयारी ने बताया कि उनकी खातेदारी भूमि ग्राम नगला झामरी में स्थित है। भूमि अभिलेखों में उनके पति का नाम गलत दर्ज होने के कारण उन्हें लंबे समय से प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार प्रयास करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका था। ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर केसर अपनी समस्या लेकर शिविर में पहुंचीं और अधिकारियों के समक्ष प्रकरण रखा। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने पटवारी भगवानदास को तत्काल शुद्धि-पत्र तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद भू-अभिलेख निरीक्षक रामरूप मीणा ने दस्तावेजों की जांच की। शिविर स्थल पर ही नायब तहसीलदार संजय ने प्रकरण का परीक्षण कर शुद्धि-पत्र को स्वीकृति प्रदान कर दी। एक ही स्थान पर त्वरित कार्रवाई होने से भूमि अभिलेखों में दर्ज त्रुटि का निराकरण हो गया और खातेदारी रिकॉर्ड में आवश्यक संशोधन कर दिया गया। वर्षों पुरानी समस्या के समाधान से प्रसन्न केसर ने कहा कि अब उनके भूमि अभिलेख सही हो गए हैं, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की राजस्व संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से उनकी समस्या का मौके पर ही समाधान हो गया, जो उनके लिए बड़ी राहत है। केसर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान और सरकारी सेवाओं को गांव स्तर तक पहुंचाने की दिशा में अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली का यह उदाहरण ग्रामीणों में विश्वास और संतोष का भाव पैदा कर रहा है।

Weir, Bharatpur | Jun 12, 2026

MORE NEWS