
गिरिडीह में बक्सीडीह दोहरे हत्याकांड से जुड़े चार आरोपियों की जमानत के कुछ घंटों बाद ही पुनः गिरफ्तारी ने जिले में नई बहस छेड़ दी है। गुरुवार को व्यवहार न्यायालय से अमित विश्वकर्मा, मनजीत पासवान, किशोर कुमार और आकाश हांडी को पचंबा थाना कांड संख्या 15/26 में जमानत मिली थी। जेल से बाहर निकलते ही पहले से मौजूद पचंबा थाना पुलिस ने चारों को फिर हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी कांड संख्या 16/26 के तहत की गई है, जो उसी बक्सीडीह हिंसा मामले से जुड़ा अलग प्राथमिकी है। उल्लेखनीय है कि निकाय चुनाव के दौरान बक्सीडीह में हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी में पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतकों के परिजनों और पुलिस की ओर से अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थी। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को दोबारा न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
#Giridih, #गिरिडीह, #Baksidih, #बक्सीडीह, #PachambaPolice, #पचंबा_थाना, #DoubleMurderCase, #दोहरे_हत्याकांड, #GiridihNews, #JharkhandNews, #CrimeNews, #BreakingNews, #PoliceAction, #CourtNews, #जमानत, #गिरफ्तारी, #NikayChunav, #निकाय_चुनाव, #giridihviews
#giridih,#गिरिडीह,#baksidih,#बक्सीडीह,#pachambapolice,#पचंबा_थाना,#doublemurdercase,#दोहरे_हत्याकांड,#giridihnews,#jharkhandnews,#crimenews,#breakingnews,#policeaction,#courtnews,#जमानत,#गिरफ्तारी,#nikaychunav,#निकाय_चुनाव,#giridihviews