
➡️ 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग सेमिनार 11 जून को
युवाओं को उनके भविष्य के करियर, उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से सहोद्रा राय शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सागर में दिनांक 11 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे से "करियर काउंसलिंग सेमिनार" का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में विशेष रूप से 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों, उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों, अप्रेंटिसशिप, शासकीय एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों तथा स्वरोजगार की संभावनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही वर्तमान समय में रोजगार के बदलते परिदृश्य और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास के महत्व पर भी चर्चा की जाएगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि अनेक विद्यार्थी 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई के बाद अपने करियर के संबंध में उचित निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को सही दिशा एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से इस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है, जिससे वे अपनी रुचि, योग्यता एवं उपलब्ध अवसरों के अनुरूप बेहतर करियर का चयन कर सकें।
महाविद्यालय ने सभी 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा करियर संबंधी जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar