जिले के ग्राम टेकापारकला की निवासी सुनीता वर्मा आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की प्रेरक मिसाल बनकर उभरी हैं। इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (आईएफसी) परियोजना से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है, बल्कि अन्य महिला किसानों को गुणवत्तायुक्त पौधे उपलब्ध कराकर कृषि विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल एवं जिला पंचायत के अधिकारियों ने सुनीता वर्मा द्वारा ग्राम टेकापारकला में IFC परियोजना अंतर्गत स्थापित सब्जी नर्सरी एवं आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
#kcgdistrict
#kcgdistt