
सिरसा में 8 एकड़ की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:बिजली के पोल-सीवरेज लाइन उखाड़ी, 3 दुकानें और मोटर गैराज सील...
सिरसा शहर में करीब 8 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में आज बुधवार को पीला पंजा चलाया गया। इस दौरान प्रशासन की टीम ने 3 दुकानें और एक मोटर गैराज सील कर दिया। इसके अलावा वहां पर कच्चे रास्ते और बिजली के लगाए पोल व सीवरेज लाइन को भी ध्वस्त कर दिया। अभी कई लोगों को चेतावनी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, शहरी क्षेत्र के अंतर्गत गांव शमशाबाद की राजस्व सीमा में सिरसा-केलनिया रोड पर करीब 8 एकड़ में अवैध कॉलोनी बनी हुई है। यहां पिछले कई दिनों से अवैध निर्माण चल रहा था। यहां पर जगह-जगह पर कच्चे रास्ते बनाए हुए हैं और बिजली के पोल भी लगे मिले। सीवरेज लाइन बिछाने का भी कार्य चल रहा था। कुछ नवनिर्मित दुकानें भी बनी हुई है, ताकि लोगों को प्लॉट आवंटित किए जा सके।
यह कार्रवाई करीब 2 से 3 घंटे तक चली। इस दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही। अब तक विभाग द्वारा अनदेखी रही। कॉलोनीइजर खुलेआम प्लॉट अलॉट कर बांटने में लगे थे।
सूचना पर टीम ने की कार्रवाई : डीटीपी
जिला नगर योजनाकार (DTP) कर्मवीर झांझड़िया ने बताया कि शमशाबाद में कुछ दिन से अवैध तरीके से निर्माण कर कॉलोनी काटने का काम चल रहा था। सूचना मिलने के बाद हमारी टीम ने अवैध निर्माण को धवस्त कर दिया है। भूमि मालिक को भी चेतावनी दी गई है। बिना सक्षम प्राधिकरण की अनुमति के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
#sirsa #jcb #pilapanja #takkartoday #viral #breaking
Sirsa, Sirsa | Jul 15, 2026