प्रयागराज की ACJM-8 अदालत ने ब्राह्मण समाज की कुछ उपजातियों को लेकर स्वामी रामभद्राचार्य की कथित टिप्पणी के मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता सुरेश चंद्र उपाध्याय की याचिका पर अदालत ने रामभद्राचार्य को नोटिस जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।