हो समाज की अनूठी पहल: गोइलकेरा के सरना चौक में 'दीरी बिड' संपन्न, 19 सितंबर को होगा भव्य अनावरण
गोइलकेरा। आदिवासी हो समाज महासभा की अगुवाई में बुधवार को गोइलकेरा के सरना चौक पर 'दीरी बिड' (पारंपरिक पत्थर गड़ाई) का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। स्थानीय बुद्धिजीवियों, प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सामूहिक एकजुटता से हुआ यह कार्य आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को सहेजने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।