एसडीएम हमले के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में
हरदोई के शाहाबाद में एसडीएम पर हुए हमले के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी बीच शाहाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवनीत गुप्ता आर्य ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, जो स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "शाहाबाद के हर विवाद की जड़ में तथाकथित फर्जी ब्लॉक प्रमुख शाहाबाद का हाथ..."।
इसके साथ ही उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए लिखा कि "जहरीले नाग को दूध पिलाने वाले कभी भी शिकार हो सकते हैं, क्योंकि डसना उसकी फितरत में है।"
पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि पोस्ट में किसी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया गया है, लेकिन इसे शाहाबाद में चल रहे विवादों और हाल ही में एसडीएम पर हुए हमले की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
Hardoi, Hardoi | Jun 10, 2026