Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

#Chandauli जनपद के बहेरी गांव निवासी राज सिंह यादव ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में एम.सी.ए. में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर चंदौली का नाम रोशन किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया। एक स्वर्ण पदक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और दूसरा सीताराम जिंदल फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। किसान प्रदीप यादव के पुत्र राज सिंह यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरिद्वार राय इंटर कॉलेज, कमालपुर से प्राप्त की थी। छात्र जीवन से ही मेधावी रहे राज ने इंटरमीडिएट में जनपद के टॉप-10 छात्रों में स्थान बनाया था। इसके बाद उन्होंने काशी विद्यापीठ से बी.एससी., बी.एड. और एम.सी.ए. की पढ़ाई पूरी की। छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता का यह मुकाम हासिल करने वाले राज सिंह यादव की सफलता पर पूरे चंदौली में खुशी की लहर है। कुलपति प्रो. आनंद त्यागी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह 'काका', हरिद्वार राय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम प्रताप राय सहित अनेक शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। #RajSinghYadav #GoldMedal #MCA #MGKVP #KashiVidyapith #ChandauliNews

Chandauli, Chandauli | Jul 28, 2026

MORE NEWS