बीटेक की पढ़ाई के बाद 13 लाख के पैकेज पर कैंपस सेलेक्शन,विधायक ने दिया बधाई
#पटना।#कटिहार, बारसोई. बारसोई नगर पंचायत के भाग बारसोई निवासी राजकुमार साह की पुत्री कोली साह ने बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कैंपस सिलेक्शन के माध्यम से 13 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर नौकरी हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. कोली की सफलता पर बलरामपुर की विधायक संगीता देवी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.बलरामपुर की विधायक संगीता देवी उनके आवास पर पहुंचीं. उन्होंने कोली को बधाई देते हुए उनकी सफलता की सराहना की. विधायक ने कहा कि कोली की यह उपलब्धि पूरे बारसोई क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कोली के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी अपनी मेहनत, प्रतिभा और लगन के दम पर नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी. विधायक की ओर से मिली शुभकामनाओं से कोली और उनके परिवार का उत्साह बढ़ा.