#मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जल्द ही देश का पहला डिजिटल हेल्थ डिस्ट्रिक्ट बनने जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों को अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। सिर्फ मोबाइल, QR कोड और ABHA ID की मदद से रजिस्ट्रेशन, पर्ची और इलाज की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री मोबाइल पर उपलब्ध रहेगी। डॉक्टर मरीज की अनुमति और OTP के जरिए उसका पूरा हेल्थ रिकॉर्ड देख सकेंगे। पर्चे, लैब रिपोर्ट, दवाइयां और रेफरल जैसी सभी सेवाएं पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस होंगी।
सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए चार महीने का एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत सरकारी और निजी अस्पतालों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इससे इलाज की प्रक्रिया आसान होगी, फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
#breakingnewswala #MPNews #NewsUpdate