4 वर्ष में एक बार भी संबंध नहीं बना पाने के कारण पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि 2021 में हुई शादी के बाद से अब तक पति ने एक बार भी संबंध नहीं बनाए। हर बार इलाज की बात कहकर बहाना बना दिया जाता है। पत्नी ने खुद पति को अस्पताल ले जाने की कोशिश की ताकि कमजोरी का इलाज हो सके, लेकिन वहां पति ने स्पर्म का सैंपल देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।