Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

#नगर पालिका चम्बा की #अध्यक्ष #शोभनी धनोला की भतीजी #ज्योति रमोला को "शराब नहीं संस्कार" मुहिम द्वारा सम्मानित #चम्बा, टिहरी गढ़वाल। #सामाजिक जागरूकता एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए कार्यरत "शराब नहीं संस्कार" मुहिम द्वारा #नगर पालिका चम्बा की #अध्यक्ष #शोभनी धनोला की भतीजी नवविवाहिता #ज्योति रमोला को उनकी पूर्णतः नशामुक्त एवं सादगीपूर्ण शादी के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। #मुहिम के प्रतिनिधि लक्ष्मी ने कहा कि वर्तमान समय में विवाह समारोहों में शराब परोसना एक सामान्य प्रथा बनती जा रही है, जिसके कारण अनेक सामाजिक समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। ऐसे समय में ज्योति रमोला एवं उनके परिवार द्वारा नशामुक्त विवाह का उदाहरण प्रस्तुत करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर "शराब नहीं संस्कार" मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने कहा कि "विवाह जैसे पवित्र संस्कार में शराब का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। ज्योति रमोला और उनके परिवार ने बिना किसी नशे के विवाह सम्पन्न कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। यदि अधिक से अधिक परिवार इस प्रकार की पहल करें तो आने वाली पीढ़ियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है।" नगर पालिका चम्बा की अध्यक्ष शोभनी धनौला ने कहा कि "यह सम्मान केवल हमारे परिवार का नहीं बल्कि उन सभी परिवारों का सम्मान है जो सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध खड़े होकर अच्छे संस्कारों को बढ़ावा दे रहे हैं। नशामुक्त विवाह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन सकते हैं।" नवविवाहिता ज्योति रमोला ने अपने संबोधन में कहा कि "हमारे परिवार ने विवाह को एक संस्कार के रूप में सम्पन्न करने का निर्णय लिया था। हमें खुशी है कि हमारा यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणा का कारण बन रहा है।" ज्योति रमोला की माता कविता रमोला ने कहा कि "बेटी के विवाह में हमने संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को प्राथमिकता दी। शराब मुक्त विवाह से समारोह की गरिमा बनी रही और सभी अतिथियों ने भी इसकी सराहना की।" कार्यक्रम में उपस्थित लोगों सुमेर चन्द रमोला अनुपमा रमोला ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नशामुक्त विवाह समाज में स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। "शराब नहीं संस्कार" मुहिम ने भविष्य में भी ऐसे परिवारों को सम्मानित करने का संकल्प व्यक्त किया जो नशामुक्त सामाजिक आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा।

MORE NEWS

चमोली में बारिश का कहर: नारायणबगड़ में मलबे से कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और गाद बाजार व सड़कों तक पहुंच गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार तेज बहाव के साथ आया मलबा कई दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानों के भीतर गाद और पत्थर जमा हो गए। कई व्यापारियों को सामान और संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं सड़क किनारे खड़े कई वाहन भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित रही और लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित टीमें मौके पर पहुंच�

चमोली में बारिश का कहर: नारायणबगड़ में मलबे से कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और गाद बाजार व सड़कों तक पहुंच गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार तेज बहाव के साथ आया मलबा कई दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानों के भीतर गाद और पत्थर जमा हो गए। कई व्यापारियों को सामान और संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं सड़क किनारे खड़े कई वाहन भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित रही और लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित टीमें मौके पर पहुंच�

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jun 26, 2026

बिग ब्रेकिंग। उत्तराखंड कूच करते हुए निहंग, पुलिस के बेरिगेटिंग तोड़े

बिग ब्रेकिंग। उत्तराखंड कूच करते हुए निहंग, पुलिस के बेरिगेटिंग तोड़े

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jun 26, 2026

उत्तराखंड सीमा पर निहंगों का बवाल: लोकतांत्रिक अधिकार या कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती? Tv24Hours

उत्तराखंड सीमा पर निहंगों का बवाल: लोकतांत्रिक अधिकार या कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती? Tv24Hours

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jun 25, 2026

#नगर पालिका चम्बा की #अध्यक्ष #शोभनी धनोला की भतीजी #ज्योति रमोला को "शराब नहीं संस्कार" मुहिम द्वारा सम्मानित #चम्बा, टिहरी गढ़वाल। #सामाजिक जागरूकता एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए कार्यरत "शराब नहीं संस्कार" मुहिम द्वारा #नगर पालिका चम्बा की #अध्यक्ष #शोभनी धनोला की भतीजी नवविवाहिता #ज्योति रमोला को उनकी पूर्णतः नशामुक्त एवं सादगीपूर्ण शादी के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। #मुहिम के प्रतिनिधि लक्ष्मी ने कहा कि वर्तमान समय में विवाह समारोहों में शराब परोसना एक सामान्य प्रथा बनती जा रही है, जिसके कारण अनेक सामाजिक समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। ऐसे समय में ज्योति रमोला एवं उनके परिवार द्वारा नशामुक्त विवाह का उदाहरण प्रस्तुत करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर "शराब नहीं संस्कार" मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने कहा कि "विवाह जैसे पवित्र संस्कार में शराब का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। ज्योति रमोला और उनके परिवार ने बिना किसी नशे के विवाह सम्पन्न कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। यदि अधिक से अधिक परिवार इस प्रकार की पहल करें तो आने वाली पीढ़ियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है।" नगर पालिका चम्बा की अध्यक्ष शोभनी धनौला ने कहा कि "यह सम्मान केवल हमारे परिवार का नहीं बल्कि उन सभी परिवारों का सम्मान है जो सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध खड़े होकर अच्छे संस्कारों को बढ़ावा दे रहे हैं। नशामुक्त विवाह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन सकते हैं।" नवविवाहिता ज्योति रमोला ने अपने संबोधन में कहा कि "हमारे परिवार ने विवाह को एक संस्कार के रूप में सम्पन्न करने का निर्णय लिया था। हमें खुशी है कि हमारा यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणा का कारण बन रहा है।" ज्योति रमोला की माता कविता रमोला ने कहा कि "बेटी के विवाह में हमने संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को प्राथमिकता दी। शराब मुक्त विवाह से समारोह की गरिमा बनी रही और सभी अतिथियों ने भी इसकी सराहना की।" कार्यक्रम में उपस्थित लोगों सुमेर चन्द रमोला अनुपमा रमोला ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नशामुक्त विवाह समाज में स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। "शराब नहीं संस्कार" मुहिम ने भविष्य में भी ऐसे परिवारों को सम्मानित करने का संकल्प व्यक्त किया जो नशामुक्त सामाजिक आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा। - Jakhnidhar News