
देवघर के दो युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बरनवाल समाज में खुशी की लहर।
देवघर :–श्री भारतवर्षीय बरनवाल वैश्य महासभा की अनुषंगिक इकाई भारतवर्षीय बरनवाल युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराम निशांत बरनवाल एवं राष्ट्रीय महामंत्री इंजीनियर विवेक बरनवाल ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देवघर के बरनवाल युवक संघ के जिला अध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा देवघर के ही नीरज कुमार बरनवाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
दोनों युवा पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से देवघर सहित पूरे बरनवाल समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे देवघर के लिए गौरव की बात बताते हुए दोनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।
सभी ने आशा व्यक्त की कि दोनों युवा पदाधिकारी अपने नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज के उत्थान ,संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बधाई देने वालों में श्री भारतवर्षीय बरनवाल महिला संघ की राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मंजू बरनवाल, महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओंकारनाथ बरनवाल, राजन शशि, वैश्य मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष दीनबंधु बरनवाल, सचिव आदित्य बरनवाल, देवघर बरनवाल महिला समिति की जिला अध्यक्ष सरिता बरनवाल, पंकज कुमार बरनवाल (गब्लू), कमलेश बरनवाल, सागर बरनवाल, पीयूष बरनवाल, टिंकू मोदी, प्रवीण बरनवाल, अमित कुमार भारती सहित समाज के दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हैं।