देवघर में भव्य कपड़ों के शोरूम का उद्घाटन, एक छत के नीचे पूरे परिवार के लिए परिधानों की रेंज।
देवघर :– शहर मे आज भव्य कपड़ों के शोरूम का शुभारंभ हुआ। गणेश मंत्रोच्चार के बीच रमा देवी केडिया, चंपा देवी ड्रोलिया और अनुकांत दुबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
शोरूम में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए आधुनिक व डिजाइनदार कपड़ों के साथ शादी-विवाह और विशेष अवसरों के लिए भी आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है।
इस मौके पर संचालक महेश लाट और गोपाल ड्रोलिया समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अनुकांत दुबे ने कहा कि शोरूम खुलने से देवघरवासियों को एक ही छत के नीचे पूरे परिवार के लिए खरीदारी की सुविधा मिलेगी।
संचालक महेश लाट ने बताया कि ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार विभिन्न रेंज उपलब्ध कराई गई है। साथ ही आधुनिक डिजाइन और बेहतर गुणवत्ता वाले परिधानों पर विशेष ध्यान दिया गया है।