Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

#पूर्व क्रिकेटर #नवजोत सिंह सिद्धू ने #श्री सुरकंडा मंदिर में की चार दिन तक ध्यान साधना #श्री सुरकंडा धाम को बताया असीम ऊर्जा का स्रोत #चंबा। #प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर #नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वैसे तो समूचा उत्तराखंड देवभूमि है, लेकिन श्री सुरकंडा मंदिर धाम में असीम ऊर्जा है, यह स्थान कुछ विशेष व अलग है। उन्होंने इस स्थान की विशेषताओं के बारे में अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी लिखा व शेयर किया। #श्री सुरकंडा मंदिर में लगातार चार दिन तक शाम के समय पूजा-अर्चना व ध्यान-साधना कर पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि श्री सुरकंडा मंदिर में असीम ऊर्जा है, उन्होंने यह महसूस किया और यही ऊर्जा लेकर वे यहां से वापस जा रहे हैं। उन्होंने यह बातें मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ शेयर की और मंदिर को लेकर उन्हें कुछ सुझाव भी दिए। #बताते चलें कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू 30 मई को कनाताल आकर वहाँ एक निजी होटल में रुके और उसके बाद अगले दिन 31 मई से 3 जून तक श्याम के समय हुए वे रोज श्री सुरकंडा मंदिर गए, जहां उन्होंने मंदिर में आधा घंटे की पूजा-अर्चना और करीब 3 घंटे तक ध्यान-साधना की। उन्हें यह स्थान इतना पसंद आया कि पहले मंदिर में उनका कार्यक्रम केवल तीन दिन का था, उसके बाद उन्होंने एक दिन और बढ़ा लिया। सबसे खास बात यह रही कि, वे एक सेलिब्रिटी होते हुए भी मंदिर में सेलिब्रिटी बनकर नहीं, बल्कि एक आम भक्त बनकर आए। उनके साथ न कोई लाव लस्कर और ना कोई विशेष सुरक्षा दस्ता था। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने उनके साथ सेल्फी खींची और फोटो भी ली। मंदिर समिति के प्रबंधक रघुभाई जड़धारी ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के अलावा कुछ समय मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ भी बिताया और उनसे मंदिर के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मंदिर में होने वाली आरती, पैदल मार्ग की साज सज्जा और कद्दूखाल में पार्किंग को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दीजिए। साथ ही यह भी कहा कि मंदिर समिति को भविष्य में यदि किसी भी प्रकार से उनके सहयोग जरुरत होगी तो वे पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि अगली बार वे परिवार सहित मंदिर में आएंगे।