डबवाली में बच्चों की अनोखी सेवा, राहगीरों को पिलाया मीठा जल
Dabwalinews.com
डबवाली के वार्ड नंबर-2 में माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास बच्चों ने ठंडे मीठे जल की छबील लगाकर सेवा भाव की मिसाल पेश की।
भीषण गर्मी के बीच बच्चों ने राहगीरों को ठंडा और मीठा जल पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने बच्चों की इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
#dabwali #haryana #chhabil #seva #socialwork indianculture humanity goodnews