मध्यप्रदेश सरकार ने ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को दी जाने वाली ₹1 करोड़ की सहायता राशि के वितरण में बदलाव किया है. अब 50 लाख रुपए पत्नी और 50 लाख रुपए बुजुर्ग माता-पिता को दिए जाएंगे. पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा की. कार्यक्रम में पुलिस भर्ती, नक्सल विरोधी अभियान और सिंहस्थ-2028 की सुरक्षा तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी गई. #MPNews #MadhyaPradesh #MohanYadav #MPPolice #PoliceSmritiDiwas #PoliceMartyrs #PoliceNews #MadhyaPradeshNews #PoliceRecruitment #Singhastha2028