
🎉🎂🎉जन्मदिवस शुभेच्छाये बड़े भाई 🎉🎂🎉
ठेठ देशी अंदाज में #पौसार_की_बौछार के माध्यम से पिपरिया को वर्ल्ड वाइड पहचान दिलाने वाले बहुमुखी क़िरदार के मालिक बड़े भाई Lokesh Malviya जी या कहूं एक दार्शनिक व्यक्तित्व या फिर धर्म को अपनी आस्था के वास्तविक सार से मन से मनोस्थिति तक पहुंचाने वाले गुरु, या फिर कहूं की कटाक्षी व्यंग्य में अपने क्षेत्र की अव्यवस्थाओं पर भगत सिंहमयी #हस्तक्षेप करने वाले सामाजिक योद्धा या फिर करूणा दया के सागर में गोते लगाकर रिश्तों की महिमा का सजीव चित्रण करते एक बहुआयामी व्यक्तिव... इन सभी अमूल्य अलंकारो की आपके माध्यम से अनुभूति की जा सकती है ।
अगर मैं व्यक्तिगत रूप से आपका अपने शब्दों से परिचय कराऊं तो ... मैंने आपको भजन संध्याओ के सुरसागर में डूब कर अपनी मंत्र मुग्ध कर देने वाली स्वर लहरियों में आपको प्राप्त ईश्वरीय वरदान देखा है, मैंने आपको गौ माता के प्रधान सेवक या कहूं तो अपनी बुजुर्ग मां की तरह उनका ध्यान रखते आपमें श्रवण कुमार की तरह समर्पित भाव देखा है, वही एक तरफ आपके तार्किक, तथ्यात्मक और वर्तमान स्थिति को अपने प्रश्नों के माध्यम से पूछते देख अच्छे-अच्छे अधिकारियों और राजनेताओं को घबराते देखा है.... वही एक विशेष रूप जिसमें श्मशान घाटों पर पार्थिव देह को अग्नि में समर्पित करते एक #डोम को भी देखा है ... हर रूप में आपका एक अलग ही विशिष्ट स्वरूप मुझे नजर आया ।
मेरे लिए अपनी पूर्ण जिम्मेदारियों को निभाते बड़े भाई जिसे पूरी दुनिया के अलावा मेरी भी विशेष चिंता रहती है , आपसे मिलकर मुझे एक ऐसे रिश्ते का अहसास होता है जिसे शब्दों में तो बया नहीं किया जा सकता पर उसका एहसास मेरे मन मस्तिष्क और हृदय में सदैव आपके एक अनुज के रूप में आपको मैं करता रहूंगा उसने आपको आजीवन मुझे झेलना भी पड़ेगा .....जिसके लिए अग्रिम क्षमा.......
आपके जन्मोत्सव के सुअवसर पर अपने अनुज की शुभकामनाएं स्वीकार कीजिएगा, और अपना स्नेहाशीष ऐसे ही बनाए रखिएगा ....... सादर चरण स्पर्श ..... माहिष्मती की कृपा आप पर सदैव बनी रहे.....
💐💐💐💐🎂🎂🎂🎂💐💐💐💐
जय महाकाल