Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

हत्या मामले में 24 घंटे का भरोसा, जल शक्ति कर्मियों का प्रशासन पर दबाव दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, एसपी और एडीसी को सौंपा प्रस्ताव जांच में तेजी लाने की अपील, पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की उठाई मांग एसपी बोले- अगले 24 घंटे में मामले में महत्वपूर्ण प्रगति लाने का प्रयास कुल्लू : जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता स्वर्गीय लाभ सिंह गुलेरिया की हत्या के मामले में मंगलवार को विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस और प्रशासन के समक्ष कड़ा रुख अपनाया। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू और अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू से मुलाकात कर मामले में अब तक हुई कार्रवाई पर चिंता जताई तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान प्रशासन को एक प्रस्ताव (रिजोल्यूशन) भी सौंपा। इसमें कहा गया कि यह जघन्य अपराध न केवल विभाग बल्कि पूरे समाज को झकझोरने वाला है। ऐसे में मामले की निष्पक्ष, त्वरित और प्रभावी जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कर्मचारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि जांच में तेजी लाकर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बनी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो विभागीय कर्मचारी आगे की रणनीति बनाने को मजबूर होंगे। इस पर पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता के साथ जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले 24 घंटों के भीतर मामले में महत्वपूर्ण प्रगति और सकारात्मक परिणाम सामने लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कर्मचारियों ने प्रशासन से अपने आश्वासन पर जल्द अमल करने की अपेक्षा जताई।

Kullu, Kullu | Jul 29, 2026

MORE NEWS

नन्ही रिपोर्टर सना खान के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू की खास बातचीत!
हर बड़े मुद्दे पर बेबाक अंदाज़ में रखी अपनी बात।
मिंजर मेला, मेडिकल कॉलेज और नशे पर सुनिए मुख्यमंत्री की जुबानी।

नन्ही रिपोर्टर सना खान के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू की खास बातचीत! हर बड़े मुद्दे पर बेबाक अंदाज़ में रखी अपनी बात। मिंजर मेला, मेडिकल कॉलेज और नशे पर सुनिए मुख्यमंत्री की जुबानी।

Kullu, Kullu | Aug 3, 2026

लारांकेलो जिला परिषद वार्ड से सदस्य अनिल राणा ने बताया कि उनके खराहल घाटी के इलाके में सिंचाई योजना बीते 2 सालों से प्रभावित हो रही है। कुछ जगहों पर सिंचाई की पाइप बुरी तरह से टूटी हुई है और इसके अलावा सिंचाई योजना के संचालन के लिए बिजली का ट्रांसफार्मर भी नहीं लगाया गया है। ऐसे में विभाग के अधिकारियों के द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि 15 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

लारांकेलो जिला परिषद वार्ड से सदस्य अनिल राणा ने बताया कि उनके खराहल घाटी के इलाके में सिंचाई योजना बीते 2 सालों से प्रभावित हो रही है। कुछ जगहों पर सिंचाई की पाइप बुरी तरह से टूटी हुई है और इसके अलावा सिंचाई योजना के संचालन के लिए बिजली का ट्रांसफार्मर भी नहीं लगाया गया है। ऐसे में विभाग के अधिकारियों के द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि 15 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Kullu, Kullu | Aug 3, 2026

कल विधायक सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे रूजग–नेरी सड़क व घूठू बिहाल–ग्रामग-2 सड़क का भूमि पूजन

कल विधायक सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे रूजग–नेरी सड़क व घूठू बिहाल–ग्रामग-2 सड़क का भूमि पूजन

Kullu, Kullu | Aug 3, 2026