पटना के मनेर नगर स्थित विभिन्न छठ घाट का नगर परिषद सभापति विद्याधर विनोद सिंह ने निरीक्षण किया। सभापति ने छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए मौजूद सफाई कर्मियों एवं नगर कर्मियों को कई तरह के दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने छठ घाट पर छठ पर्व के पूर्व पूरी तरह से व्यवस्थित करने का आदेश नगर के कर्मियों को दी। मौके पर सहायक मुकेश कुमार गुप्ता, नगर कर्मी मोहम्मद इमरान अली, सुधीर कुमार सहित कई लोग थे। #CityChhathGhat #ChairpersonInspection #manerpatna #trendingpost #explore
Maner, Patna | Oct 18, 2026