☑️उमंग स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
☑️ लोक शिक्षण संचालनालय एवं समग्र शिक्षा अभियान (सेकेंडरी एजुकेशन) के अंतर्गत आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संचालित होने वाली गतिविधियों के लिए हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर (आरोग्य दूत) शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दो बैचों में जिले के लगभग 80 शिक्षकों ने भाग लिया।
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने प्रशिक्षित शिक्षकों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे विद्यार्थियों को शैक्षणिक अध्ययन के साथ-साथ जीवन कौशल आधारित शिक्षा भी प्रभावी ढंग से प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जीवन कौशल पर आधारित सत्र विद्यार्थियों में व्यावहारिक दक्षताओं का विकास करेंगे, जिससे वे जीवन की चुनौतियों एवं विभिन्न परिस्थितियों का आत्मविश्वास और प्रभावी ढंग से सामना कर सकेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताय�