मुंबई के बोरीवली वेस्ट स्थित मशहूर राधाकृष्ण होटल-बुफे-फास्ट फूड में पिछले दिनों डोसे के भीतर मरा हुआ चूहा मिला था। इस घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है। जो मामला शुरुआत में खाद्य सुरक्षा और एफडीए (FDA) की लापरवाही का दिख रहा था, वह अब रंगदारी और ब्लैकमेलिंग तक पहुंच गया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं मानसी अमित आचार्य और किंजल सुभाष भाटिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मुंबई के होटल में डोसे में निकला चूहा
मिली जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर को मानसी आचार्य, एक बच्चे और एक अन्य व्यक्ति के साथ बोरीवली के राधाकृष्ण होटल-बुफे-फास्ट फूड रेस्टोरेंट में खाना खाने आई थीं।
खाना खाने के दौरान कथित तौर पर डोसे के अंदर चूहा मिलने का दावा किया गया और तुरंत इसका एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। वीडियो के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कार्रवाई करते हुए 28 सितंबर को होटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसके बाद रेस्टोरेंट बंद हो गया।
Vasai, Palghar | Oct 7, 2026