Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

#भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशन में जिलेभर में वांछित अपराधियों, इनामी बदमाशों और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थानाधिकारी रामनिवास के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक बृजलाल और उनकी विशेष टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पिछले 4 साल से लगातार फरार चल रहे एक शातिर स्थाई वारंटी को दबोच लिया है। ​जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी जगदीश प्रसाद पुत्र रामप्रसाद, जाति जाटव, उम्र 50 साल, विजयपाल बरसों का नगला, थाना अटलबंद, भरतपुर का निवासी है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के तहत मामला दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से अदालत और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरारी काट रहा था। पुलिस की इस टीम ने तकनीकी और जमीनी स्तर पर जाल बिछाकर आरोपी को उसके संभावित ठिकाने से धर दबोचा।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 20, 2026
#भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशन में जिलेभर में वांछित अपराधियों, इनामी बदमाशों और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थानाधिकारी रामनिवास के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक बृजलाल और उनकी विशेष टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पिछले 4 साल से लगातार फरार चल रहे एक शातिर स्थाई वारंटी को दबोच लिया है। ​जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी जगदीश प्रसाद पुत्र रामप्रसाद, जाति जाटव, उम्र 50 साल, विजयपाल बरसों का नगला, थाना अटलबंद, भरतपुर का निवासी है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के तहत मामला दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से अदालत और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरारी काट रहा था। पुलिस की इस टीम ने तकनीकी और जमीनी स्तर पर जाल बिछाकर आरोपी को उसके संभावित ठिकाने से धर दबोचा। - Bharatpur News