
नाजायज चाकू लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा
गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में मिला साबिर, तलाशी में बरामद हुआ चाकू
बहराइच। सुजौली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाजायज चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ और तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपित की पहचान साबिर खां (36) पुत्र बाबू खां निवासी बाजपुर बनकटी, थाना सुजौली के रूप में हुई। चाकू बरामद होने के बाद पुलिस ने थाना सुजौली में मु.अ.सं. 81/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंजेश कुमार, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल रविशंकर शामिल रहे। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रद्युम्न सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगोविन्द वर्मा के नेतृत्व में की गई।