अंबाला शहर के नग्गल थाना SHO कर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में थाना के अंदर ही गो*ली लगने से जा*न चली गई। बताया जा रहा है SHO कर्मवीर सिंह की छा#ती में गो#ली लगी और उसके बाद उन्हें अंबाला शहर के सिविल हस्पताल लाया गया जहां उनकी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नही दी गयी है। बताया जा रहा है SHO कर्मवीर ने कुछ देर पहले थाने के मुंशी से रिवाल्वर साफ करने के लिए मांगी थी। लेकिन कुछ देर बाद कर्मवीर मृत मिले । कर्मवीर सिंह करीब एक साल से ज्यादा समय से नग्गल थाना में तैनात थे उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच पुलिस अधिकारियों के द्वारा की जा रही है
Ambala, Ambala | Aug 30, 2026