#उत्तराखंड पुलिस #परिवार के लिए #दुखद खबर।
#सड़क हादसे में उत्तराखंड पुलिस के #सब_इंस्पेक्टर_विनोद शर्मा की #मौत हो गई है। #ऋषिकेश क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान चली गई। जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों को लेकर जा रही एक #स्कॉर्पियो वाहन #अनियंत्रित होकर गहरी #खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा बचाव कार्य शुरू किया गया।
जानकारी के मुताबिक #विनोद शर्मा सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके है।
विनोद शर्मा ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी के रूप में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विनोद शर्मा शिवपुरी चौकी के प्रभारी थें । पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव खाई से बाहर निकाला है।
पुलिस विभाग में विनोद शर्मा काफी लोकप्रिय थे।