सेवासदन महाविद्यालय में गीता ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
दानिश रज़ा खान बुरहानपुर। सेवासदन महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत गीता ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. एस.एम. शकील के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी डॉ. सुनील दीक्षित एवं प्रो. संजय महाजन के नेतृत्व में हुआ। मुख्य वक्ता स्वाध्याय परिवार के श्री विजय महाजन ने विद्यार्थियों को गीता के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कर्मयोग के सिद्धांत को विद्यार्थियों के व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में गीता के विभिन्न अध्यायों, कर्मयोग, ज्ञानयोग, भक्तियोग, आत्मा और निष्काम कर्म से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। वहीं 40 विद्यार्थियों ने नि:शुल्क ऑनलाइन गीता शिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीयन कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।
#burhanpur #burhanpurnews #breakingnews #trending #viral