Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana

मुरैना में खाद संकट, टोकन प्रणाली और बिजली समस्या को लेकर किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश पर पुलिस से नोकझोंक मुरैना। जिले में खाद की किल्लत, खाद वितरण में लागू टोकन प्रणाली को बंद करने तथा बिजली की समस्या को लेकर किसान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शनिवार को उस समय उग्र हो गया, जब मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश में खाद की कमी, टोकन व्यवस्था और बिजली संकट को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया, जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कुछ देर तक तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जिले में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, टोकन प्रणाली के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बिजली की अनियमित आपूर्ति से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसान कांग्रेस ने सरकार से तत्काल खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, टोकन प्रणाली समाप्त करने तथा किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Morena Nagar, Morena | Jul 19, 2026

MORE NEWS

मुरैना: खड़ियाहार अस्पताल से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ गायब, मरीजों को रामभरोसे छोड़े जाने का आरोप।
मुरैना जिले के खड़ियाहार अस्पताल से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के नदारद रहने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अस्पताल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें अस्पताल में मरीजों के इलाज और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मियों की गैरमौजूदगी में मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है और अस्पताल की व्यवस्था कथित तौर पर रामभरोसे चल रही है।
वीडियो सामने आने के बाद अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की अनुपस्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारी कौन है? क्या स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अस्पताल की नियमित निगरानी की जा रही है? मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस वायरल �

मुरैना: खड़ियाहार अस्पताल से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ गायब, मरीजों को रामभरोसे छोड़े जाने का आरोप। मुरैना जिले के खड़ियाहार अस्पताल से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के नदारद रहने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अस्पताल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें अस्पताल में मरीजों के इलाज और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मियों की गैरमौजूदगी में मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है और अस्पताल की व्यवस्था कथित तौर पर रामभरोसे चल रही है। वीडियो सामने आने के बाद अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की अनुपस्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारी कौन है? क्या स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अस्पताल की नियमित निगरानी की जा रही है? मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस वायरल �

Morena Nagar, Morena | Jul 20, 2026

मुरैना - अंबाह अस्पताल का एंबुलेंस में शराब पीने का वीडियो वायरल, हैलो चंबल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

मुरैना - अंबाह अस्पताल का एंबुलेंस में शराब पीने का वीडियो वायरल, हैलो चंबल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

Morena Nagar, Morena | Jul 20, 2026

मुरैना में खाद संकट, टोकन प्रणाली और बिजली समस्या को लेकर किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश पर पुलिस से नोकझोंक मुरैना। जिले में खाद की किल्लत, खाद वितरण में लागू टोकन प्रणाली को बंद करने तथा बिजली की समस्या को लेकर किसान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शनिवार को उस समय उग्र हो गया, जब मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश में खाद की कमी, टोकन व्यवस्था और बिजली संकट को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया, जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कुछ देर तक तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जिले में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, टोकन प्रणाली के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बिजली की अनियमित आपूर्ति से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसान कांग्रेस ने सरकार से तत्काल खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, टोकन प्रणाली समाप्त करने तथा किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। - Morena Nagar News