Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

राज्यपाल से नगर निगम शिमला के महापौर ने की शिष्टाचार भेंट शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से गुरुवार को लोक भवन में नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच शिमला शहर के विकास, बुनियादी अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल ने जम्मू के महापौर के रूप में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि किसी भी शहर के सतत और सुनियोजित विकास के लिए प्रभावी शहरी नियोजन, बेहतर नागरिक सुविधाएं तथा सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध विरासत और विशिष्ट पहचान के कारण शिमला की वैश्विक स्तर पर अलग पहचान है, इसलिए इसकी सुंदरता और भव्यता को संरक्षित रखते हुए योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने राज्यपाल को नगर निगम शिमला द्वारा शहर में चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों और नई पहलों की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

MORE NEWS