
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीकरा का निरीक्षण
आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टीकरा, विकासखंड मऊ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन संचालित पाया गया, जिसमें अब तक 11 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका था।
निरीक्षण के दौरान एक एएनसी (गर्भवती) महिला पाई गई, जो उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) की श्रेणी में थी। उक्त महिला का पूर्व में एलएससीएस (सीजेरियन) प्रसव हुआ था। संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को गर्भवती महिलाओं का प्रथम त्रैमासिक में पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24×7 प्रसव सुविधा उपलब्ध पाई गई। केंद्र पर तीन स्टाफ नर्स तैनात हैं। निरीक्षण के समय एक महिला प्रसव हेतु भर्ती थी। वर्तमान माह में अब तक 17 सुरक्षित प्रसव कराए जा चुके हैं।
केंद्र की प्रयोगशाला संचालित पाई गई तथा निरीक्षण के समय तक 03 जांचें की जा चुकी थीं। रेडिएंट वार्मर एवं हेल्थ एटीएम भी क्रियाशील पाए गए।
निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. नायाब खान, स्टाफ नर्स सुश्री रश्मि मिश्रा एवं सुश्री पलक, लैब टेक्नीशियन श्री कमलेश तथा फार्मासिस्ट श्री संदीप सिंह उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित रखने तथा गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी एवं समय से आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
Mau, Chitrakoot | Aug 23, 2026