☑️प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में योग एवं ध्यान सत्र का सफल आयोजन
☑️ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय आर.व्ही.पी.एस. महाविद्यालय मे योग एवं ध्यान सत्र प्रशिक्षणका आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों को योग और ध्यान की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम में मुकेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्राप्त करने का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से विद्यार्थी न केवल स्वस्थ रहेंगे, बल्कि उनकी एकाग्रता और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हार्ट फुलनेस संस्था की प्रणाली पी.से. ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “ध्यान जीवन की सबसे बड़ी साधना है। यह हमें आंतरिक शक्ति प्रदान करता है और तनावमुक्त जीवन जीने की दिशा दिखाता है। यदि युवा पीढ़ी ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बना ले, तो उनका भविष्य और भी उज्ज्वल होगा।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#उमरिया