वोटर लिस्ट ठीक कराएं कार्यकर्ताः अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव 2027 जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर तैयारी करें। उनका पहला और आखिरी लक्ष्य बूथ पर वोटर लिस्ट को ठीक कराना होना चाहिए। हर विधानसभा क्षेत्र में 27000 वोट बढ़ाने का लक्ष्य पूरा करें। सपा के जब बढ़ेंगे तो भाजपा के 27000 फर्जी वोट कटेंगे। उन्होंने खुद के विधानसभा चुनाव लड़ने के जवाब में हसंते हुए कहा कि सुख तो तब है जब बिना चुनाव लड़े मुख्यमंत्री बन जाया जाए।
अखिलेश ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा-परीक्षा ध्वस्त हो गई है। दस साल में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए। भाजपा सरकार ने स्कूली शिक्षा को बर्बाद कर दिया है। सरकारी नौकरियों में भेदभाव हुआ है। भाजपा सरकार में शिक्षा विभाग में गिरोह बन गए हैं।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS 👇👇