Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पति को मजदूरी का झांसा देकर उतारा मौत के घाट जालोर। जिले के आहोर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके रिश्तेदार के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि मृतक राजेंद्र कुमार मीणा और उसकी पत्नी ममता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। ममता पिछले कई महीनों से अपने पीहर में रह रही थी, जहां उसकी रमेश कुमार मीणा से नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों शादी करना चाहते थे और इसी कारण राजेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। योजना के तहत आरोपियों ने राजेंद्र को मजदूरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ बुलाया। रास्ते में उसे शराब पिलाई गई और नशे की हालत में मडला क्षेत्र के एक खेत में ले जाकर लाठियों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव खेत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में तीनों ने हत्या की साजिश और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने पत्नी ममता, उसके प्रेमी रमेश कुमार मीणा और अभिषेक मीणा को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Tinwari, Jodhpur | Jun 29, 2026