कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अहिरनपुरवा, मौजा तिलका में पुश्तैनी रास्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि रास्ते पर बुनियाद भरने का विरोध करने पर दबंगों ने पहले 16 वर्षीय किशोरी के साथ मारपीट की और जब परिजन उसे बचाने पहुंचे तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि घटना के बाद घायल पक्ष ने कटरा बाजार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#Gonda #KatraBazar #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews
Gonda, Gonda | Jul 16, 2026