Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

कासगंज एसपी ओपी सिंह का थाना ढोलना पर आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की गहन समीक्षा सीसीटीवी कैमरे, मालखाना, बैरक, बंदीगृह और थाना व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण; अभिलेख अद्यतन रखने, लंबित माल का शीघ्र निस्तारण और जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने रविवार शाम थाना ढोलना का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों का परीक्षण करते हुए कमियों को तत्काल दूर करने तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके बाद थाना कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की और उनके समुचित रख-रखाव पर जोर दिया। इसके पश्चात थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की समीक्षा की गई। साथ ही बैरक, बंदीगृह, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई और रख-रखाव बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। मालखाना में लंबित माल के शीघ्र निस्तारण के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने तथा पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी जगदीश चन्द्र सहित थाना ढोलना के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Kasganj, Kasganj | Jul 12, 2026

MORE NEWS

दि0 12.07.26 की देर रात्रि थाना कासगंज अन्तर्गत 01 महिला की अप्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा गया था। थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट । https://t.co/nMhgxSslE1

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

❇️ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मा0 मुख्य अतिथि महोदय श्री राकेश गर्ग जी द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थित में  पुलिस लाइन कासगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज के साथ किया गया वृक्षारोपण । 
 🟢 पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति को समर्पित किया गया हर पौधा । https://t.co/clXhw7Xqe9

❇️ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मा0 मुख्य अतिथि महोदय श्री राकेश गर्ग जी द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थित में पुलिस लाइन कासगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज के साथ किया गया वृक्षारोपण । 🟢 पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति को समर्पित किया गया हर पौधा । https://t.co/clXhw7Xqe9

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

#SP_KSJ के निर्देशन में सभी थाना पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ग्राम/मोहल्ला एवं सार्वजनिक स्थानों पर जनचौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। https://t.co/Ry9o56vKj3