#अलीगढ़ में पत्नी पर ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ से जुड़कर शादी के नाम पर ठगी का आरोप, पति ने एसपी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की,अलीगढ़ के अतरौली से कथित ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का मामला सामने आया है। बिहार के औरंगाबाद निवासी शंभू नाथ ने अपनी पत्नी विनीता कुमारी पर गैंग में शामिल होकर शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया कि महिला तस्कर रेखा देवी ने विनीता की शादी अतरौली क्षेत्र के पप्पू से कराई। आरोप है कि दो माह बाद विनीता रुपए और गहने लेकर फरार हो गई। इसके बाद उसकी शादी आगरा निवासी धर्मेंद्र कुमार से कराए जाने का भी दावा किया गया है। शंभू नाथ ने एसपी से जांच कर पत्नी सहित आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
#Aligarh #Atrauli #CrimeNews #LooteriDulhan #UPPolice
Koil, Aligarh | Oct 2, 2026