हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में दिनांक 22.09.2026 को विधि विभाग के बाहर छात्र के साथ मारपीट, रास्ता रोकने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में पुलिस थाना वेस्ट शिमला में अभियोग संख्या 194/2026, दिनांक 22.09.2026, अधीन धारा 115(2), 118(1), 126(2), 351(2), 351(3), 189 एवं 191(3) BNS पंजीकृत किया गया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, कुछ युवकों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:
* अखिल कुमार, , निवासी जिला चम्बा, हिमाचल प्रदेश, उम्र 21 वर्ष।
* आदित्या, निवासी जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 23 वर्ष।
मामले की आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।