राजधानी शिमला के पास घंडल में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई है।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-205 पर घंडल में एचआरटीसी की बागीपुल से शिमला आ रही एक इलेक्ट्रिक बस और कार में भीषण टक्कर हो गई।टक्कर के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया, जहां तीन को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक व्यक्ति घायल है। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। कार में सवार लोग जिला सोलन के बताए जा रहे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।