डेरा बाबा हीरा दास, बाबा सुंदर दास जी मे सप्ताहिक लंगर वितरण किया गया
फाजिल्का समाचार/वर्मा,17 जून(फाजिल्का): श्री श्री 1008 बाबा श्री चंद महाराज, श्री श्री 108 गुरु संगत साहिब सच्ची दाढ़ी, श्री 108 डेरा बाबा हीरा दास, श्री 108 बाबा सुंदर दास व श्री श्री 108 बाबा कन्हैया दास जी महाराज जी की असीम कृपा से मंगवार को रात को सप्ताहिक लंगर वितरण किया गया। जानकारी देते डेरे के अध्यक्ष खरैत लाल वर्मा ने कहा सप्ताह के हर मंगवार रात को श्रद्धालुओं के सहयोग से डेरे के परिषद के बाहर लंगर वितरण किया जाता है । उन्होंने कहा कि बीती रात को डेरा बाबा हीरा दास व बाबा सूंदर दास वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से श्रद्धालुओं में लंगर वितरण किया गया । अध्यक्ष खरैत लाल वर्मा ने कहा कि मंगलवार शाम को महिला सकीर्तन मंडली की तरफ से बाबा जी गुणगान किया । इस अवसर पर राकेश कुमार(नाटी),सोनू बैस्ट, नरेश वर्मा, गुलशन शर्मा(काला),संदीप वर्मा,सोनू वर्मा, आदि सदस्य मजूद थे।