सुंदरनगर में 10.070 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, धनोटू पुलिस ने दर्ज किया मामला
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10.070 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनोटू पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 10.070 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि डीएसपी भारत भूषण ने की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।
फिलहाल आरोपियों की पहचान और बरामदगी से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
#Sundernagar #MandiPolice #MandiNews #Chitta #NDPSAct #HimachalPolice #HimachalNews #UTHimachal #UTNews