बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह बदल चुका है. राज्य के कई इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने शनिवार को पटना समेत 19 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की आशंका जताई गई है. पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की सबसे अधिक संभावना है. उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पटना में भी रुक-रुककर बारिश और तेज हवाओं का दौर चलता रहेगा. इसके अलावा सिवान, भोजपुर, कैमूर, नवादा, शेखपुरा, रोहतास, सारण, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, लखीसराय, नालंदा, बेगूसराय पूर्णिया ,कटिहार,अररिया और गया में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी.
#BiharWeather #BiharRain #PatnaWeather #PatnaRain #HeavyRain #RainAlert #YellowAlert #WeatherAlert #BiharNews #PatnaNews #Dharadharnews #Ararianews