भोजपुर एनकाउंटर मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, पीड़ित परिवार को जल्द अनुग्रह राशि देने का निर्देश
भोजपुर एनकाउंटर मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए मृतक भरत भूषण तिवारी के आश्रितों को जल्द से जल्द अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आयोग में चल रही सुनवाई के दौरान बिहार सरकार की ओर से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विधि एवं व्यवस्था) ने प्रतिवेदन दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा, जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया। यह मामला मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा की याचिका पर विचाराधीन है। अधिवक्ता एस.के. झा ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और यदि किसी स्तर पर दोष सिद्ध होता है तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को निर्धारित की गई है।
#TirhutNow #BhojpurEncounter #HumanRights #SKJha #BiharNews