
देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,जिला से 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 18 मोबाइल और 17 सिम बरामद।
देवघर :–देवघर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। देवघर साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 अगस्त को यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन और 17 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी Google Pay, PhonePe और Paytm कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इसके अलावा PM Kisan Yojana, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर भी मोबाइल का एक्सेस लेकर साइबर ठगी की जाती थी।
गिरफ्तार आरोपियों में सारठ, पालोजोरी और देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के आरोपी शामिल हैं। तकनीकी जांच के दौरान जब्त मोबाइल नंबर और IMEI नंबरों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें मिलने की बात भी सामने आई है।
पुलिस पूरे साइबर नेटवर्क और आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है। #deoghar #crimenews #cyberpolice #cybercrime #deogharpolice