
केंद्र में कंबोज जाति ने ओबीसी आरक्षण की कमान सोंपी पूर्व केंद्रीय मंत्री नेहालचंद मेघवाल को,
कंबोज जाति को उसका हक दिलाने के लिए सशक्त प्रयास करूंगा- निहालचंद मेघवाल
आज राजस्थान में निवास कर रही कंबोज जाति के लोगों ने केंद्र में कंबोज जाति को ओबीसी का दर्जा दिए जाने के लिए एक आवेदन राजस्थान कंबोज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह नंदा, प्रदेश सचिव सरवन सिंह नंदा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीगंगानगर चरणदास कंबोज एवं कंबोज महासभा अनूपगढ़ के अध्यक्ष अजीत सिंह धांजू, विजयनगर कंबोज महासभा संरक्षक करतार सिंह जोशन, हनुमानगढ़ कंबोज महासभा अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह मोती , सरदार कपूर सिंह पूर्व अध्यक्ष हनुमानगढ़ के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ राजस्थान निहालचंद मेघवाल को सौंपा।
प्रदेश सचिव सरवन सिंह नंदा ने यह बताया कि पूर्व में तत्कालीन राजस्थान सरकार के द्वारा 2013 में कंबोज जाति को राजस्थान राज्य में ओबीसी में शामिल कर लिया गया है, जिसमें जाति का नाम 85 नंबर पर अंकित है। अनूपगढ़ कंबोज महासभा के उपाध्यक्ष महेंद्र कंबोज के द्वारा बताया गया कि गुजरात,पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश,उत्तर प्रदेश राज्यों में निवास कर रही कंबोज जाति को केंद्र और राज्य दोनों में ओबीसी का दर्जा दिया गया है जहां कंबोज जाति बाहुल्य में रहती है। राजस्थान में कंबोज जाति बमुख्य रूप से गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में निवास करती है जिसका मुख्य पेशा शुरू से ही खेती रहा है।
उन्होंने बताया कि आज भी इस जाति के लगभग 90% लोग लघु एवं सीमांत कृषक है। कंबोज जाति महाजनपद कालीन से ही भारतवर्ष की सुरक्षात्मक और ढांचा का निर्माण में अपनी सेवा कर रही है। इस जाति का अभी तक कोई भी व्यक्ति आईएएस आईपीएस या अन्य केंद्रीय सेवाओं तक नहीं पहुंचा है और कंबोज जाति का आज तक राजस्थान में कोई भी विधायक या सांसद नहीं बना है।
पूर्व जिला अध्यक्ष हनुमानगढ़ सरदार कपूर सिंह ने बताया कि कंबोज जाति गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले की 11 विधानसभा में निवास करती जिसमें प्रत्येक विधानसभा में 15 से लेकर 20 हजार तक मतदाता है और यह मतदाता संगठित रहते हैं और जीत हार तय करने में सक्षम है। इस जाति के युवा राजस्थान में ओबीसी का लाभ ले रहे हैं। वर्तमान में इस जाति के युवा ज्यादातर पढ़ाई की और आकर्षित हुए हैं और पुलिस, शिक्षा,चिकित्सा और पेयजल विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है। कंबोज जाति केंद्र में ओबीसी का दर्जा प्राप्त करने के सभी नॉर्म पूरे करती है। अतः राजस्थान में निवास कर रहे कंबोज जाति के लोग भी केंद्र सरकार से केंद्र में कंबोज जाति को ओबीसी का दर्जा दिया जाने की मांग करते हैं।
इस मौके पर चरण सिंह पूर्व उपाध्यक्ष जिला हनुमानगढ़ बीजेपी, जसमीत सिंह बॉबी अनमोल सिंह तुरना, विश्वजीत सिंह सूर्य, साँझा राम कम्बोज,जसवंत सिंह खिंडा , सरबजीत सिंह सरबा, जसवंत सिंह सतगुरु साइकिल, इकबाल सिंह, जसवीर सिंह, कृष्ण लाल उर्फ पप्पू कंबोज पूर्व सरपंच मानकसर, जसवीर सिंह मुती, निर्मल सिंह, भूपेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, जीत सिंह चंदी, लखविंदर सिंह थिंद 2msr, सुखबीर सिंह सुखा कामरेड, बलदेव सिंह पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत 41 जीबी, जसविंदर सिंह खिंडा, गुरमेल सिंह सरपंच प्रतिनिधि, लखबीर सिंह, जगदीश सिंह सिंघारा सिंह, सुखबीर सिंह 6 टी के, एडवोकेट बलविंदर सिंह समाज के गणमान्य नागरिक बंधु मौजूद रहे।