Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

*सीधी की गोपी बनास तहसील में लोकायुक्त का ट्रैप, नामांतरण के नाम पर 3 हजार रिश्वत लेते चपरासी दामोदर साकेत गिरफ्तार* *खजुरी निवासी बुजुर्ग ने की थी शिकायत, रमेश बेहरा के नेतृत्व में टीम ने कार्यालय गेट के बाहर दबोचा* सीधी। सीधी जिले की गोपी बनास तहसील में बुधवार सुबह लोकायुक्त पुलिस रीवा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चपरासी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दामोदर प्रसाद साकेत को कार्यालय के गेट के बाहर 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया। खजुरी निवासी बुजुर्ग शिकायतकर्ता नागेंद्र तिवारी ने अपनी ग्राम बेदुआ स्थित जमीन के नामांतरण और वारिसाना कार्य के लिए जनवरी माह में आवेदन दिया था। इसके लिए आरोपी लगातार पैसों की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता आरोपी को तहसील का बाबू समझ रहे थे। *लोकायुक्त ने बनाया प्लान* इस घूसखोरी से तंग आकर नागेंद्र तिवारी ने रीवा लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। लोकायुक्त निरीक्षक रमेश बेहरा के नेतृत्व में टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजना बनाई। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जैसे ही केमिकल युक्त रिश्वत की राशि चपरासी को थमाई गई, टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। *कानूनी कार्रवाई जारी* फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

Huzur Nagar, Rewa | Jul 9, 2026

MORE NEWS

₹1 और ₹2 के सिक्के लेने से इंकार पर कलेक्टर संजय जैन का बड़ा एक्शन।  मऊगंज जिले में पिछले काफी समय से ₹1 और ₹2 के सिक्कों को लेकर एक अजीब स्थिति बनी हुई थी, जहाँ न तो बैंक और न ही आम दुकानदार या जनता इन सिक्कों को स्वीकार करने के लिए तैयार थी। रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाए जाने के बाद, अब मऊगंज कलेक्टर ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए हैं कि जिले में भारतीय मुद्रा का लेनदेन निर्बाध रूप से चलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी बैंक मैनेजर, दुकानदार या व्यक्ति इन सिक्कों को लेने से मना करता है, तो इसे भारतीय मुद्रा का अपमान माना जाएगा। कलेक्टर ने साफ किया है कि ऐसी किसी भी शिकायत के प्राप्त होने पर संबंधित के खिलाफ भारतीय मुद्रा के अपमान से जुड़ी धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से इन सिक्कों को लेनदेन में स्वीकार करने की अपील की है ताकि आम जनता को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।

Huzur Nagar, Rewa | Jul 11, 2026

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंचे मीडिया से की चर्चा

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंचे मीडिया से की चर्चा

Huzur Nagar, Rewa | Jul 11, 2026