
NEET पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी शनिवार से लगातार धरने पर बैठे हुए हैं।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके समर्थक रातभर जंतर-मंतर पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम निर्धारित अनुमति अवधि समाप्त होने का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों से स्थल खाली करने को कहा था। हालांकि, इसके बावजूद प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर बने रहे और रातभर धरना जारी रखा।
अभिजीत दीपके ने लोगों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने NEET री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों से भी परीक्षा समाप्त होने के बाद जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में भाग लेने का आग्रह किया।
#CJP #Cockroach Janta Party #Abhijeet Dipake #Dharmendra Pradhan #JantarMantar
Sasaram, Rohtas | Jun 21, 2026