सलूणी (चंबा): ग्राम पंचायत सिंगाधार के अंतर्गत भिरगुड़(धारगला) गांव में भारी बारिश के चलते जगदीश पुत्र रूप सिंह के घर के आगे बना डंगा धंस गया है। डंगा धंसने से घर पर भूस्खलन का गंभीर खतरा मंडरा रहा है, जिससे परिवार भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर है।
परिवार का कहना है कि यदि जल्द सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो आगामी बारिश के दौरान घर को भारी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर शीघ्र राहत एवं सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है।
Pahadi News
Chamba, Chamba | Jul 28, 2026